बड़कोट : तहसील बड़कोट के राजगढ़ी-धराली क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार तड़के तेंदुए ने धराली गांव के ग्राम प्रधान जगवीर सिंह रावत की घोड़े को मार डाला। घोड़ा जानी के पास ही बंधा हुआ था। इससे ग्रामीणों को भी खतरा हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ धराली और डख्याटगांव के बीच कई बार घूमते हुए देखा गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने अपर यमुना वन प्रभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
इस मामले में अपर यमुना वन प्रभाग के प्रभागीय वनाअधिकारी रविंद्र पुंडीर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही, प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने मिलकर न्यूज पोर्टल-वेबसाइटों के लिए सम्मानजनक विज्ञापन राशि की मांग; पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित – बंशीधर तिवारी

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम