कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में आज भगवंत ग्रुप की रजत जयंती के उपलक्ष्य में मेंहदी, रंगोली, दिया व दिवाली पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रो. राणा ने बताया कि दिवाली मनाने के लिए मान्यता है कि दिवाली भगवान राम को वनवास काटकर अयोध्या वापस आने के उपलक्ष्य में मनाया जाती है वहीं कुछ मान्यताएं पांडवों की घर वापसी की खुशी में मनाने को बताते हैं। हमारी संस्कृति में विविधता के दर्शन होते हैं जिस कारण प्रत्येक धर्म के लोग दिवाली को अलग-अलग नामों से भी मनाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं द्वारा रोचक प्रस्तुतियां दी गयी।विश्वविद्यालय द्वारा ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन करने हेतु वि०वि० के चेयरमैन डॉ० अनिल सिंह, वाइस चेयरपर्शन डॉ० आशा सिंह व डॉ० विभांशु विक्रम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की।


More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन