कोटद्वार : कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा, ऑपरेशन कालनेमी और वाहन चैकिंग अभियान के साथ ही किरायेदारों और कर्मचारियों के सत्यापन को लेकर अभियान लगातार जारी हैं। वही हालही में कोटद्वार नगर के शिवपुर में चोरी हुई स्कूटी की सूचना पर पुलिस ने मुस्तैदी के साथ काम करते हुए कुछ ही घंटों में स्कूटी बरामद की है। जिसके बाद कोतवाली में फरियाद लेकर पहुंचने वाली पीड़ित महिला चंदा देवी आज कोटद्वार कोतवाल रमेश तनवार का धन्यवाद करने पहुंची। उन्होंने बताया कि काफी ढूंढने के बाद भी स्कूटी नहीं मिली थी, लेकिन पुलिस को सूचना देते ही पुलिस चोरी की घटना की गहनता से जांच में जुटी और आखिरकार कुछ ही देर में स्कूटी बरामद कर ली गई।

More Stories
डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार