चमोली। विकास खंड दशोली के लासी गांव में भालू के हमले की घटना सामने आई है। ग्राम निवासी श्री गोविंद लाल की दुधारू गाय को बीती मध्यरात्रि भालू ने अपना शिकार बना लिया, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की जांच टीम मौके पर पहुंच गई। टीम में वन आरक्षी विनीत नौटियाल, वन दरोगा मयंक हटवाल शामिल हैं। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप कुमार एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित हैं। वन विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा पशुपालक को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

More Stories
सीएम धामी का बड़ा विकास पैकेज; सड़क, पुल, भवन और धार्मिक स्थलों के निर्माण को करोड़ों की मंजूरी
काशीपुर में सीएम धामी का बयान, तथ्यों और प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखेंगे विपक्ष के सवालों का जवाब
उत्तराखंड में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 218 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति