नई दिल्ली। भारत सरकार ने बुधवार को ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की एडवायजरी में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और क्षेत्रीय तनाव को कारण बताया गया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय नागरिक उपलब्ध परिवहन साधनों का इस्तेमाल कर जल्द से जल्द ईरान छोड़ें।

एडवायजरी में नागरिकों से सतर्क रहने, अशांत इलाकों से दूर रहने और ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहने की भी अपील की गई है। देश में हाल ही में विरोध प्रदर्शनों में 2,500 से अधिक लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा स्थिति और जटिल हो गई है।

More Stories
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन