चमोली। जनपद में हो रही भारी बर्फबारी एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों के कारण आवागमन एवं जनजीवन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक दिनांक 24 जनवरी 2026 दिन शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी उक्त तिथि को अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें।जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है तथा आवश्यकतानुसार आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग