चमोली : विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा केंद्र औली एक बार फिर रोमांच और साहसिक खेलों के रंग में डूबने के लिए तैयार है। शुक्रवार से यहाँ विंटर कार्निवल और नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए आज देश के विभिन्न राज्यों की टीमें औली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से ही अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्ड और स्नोशू स्पर्धाओं की रोमांचक जंग शुरू हो जाएगी। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण पहली बार होने जा रहा प्रसिद्ध पांडुवास ग्रुप का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जो खेल के मैदान में लोक संस्कृति की मिठास घोलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी 13 फरवरी को औली आगमन प्रस्तावित है, जहाँ वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।

More Stories
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम
उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने का संकल्प, चम्पावत से हुआ भव्य शुभारम्भ