गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल ने ब्लॉक मुख्यालय पोखरी में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर जनता से सीधा संवाद किया। उक्रांद केद्रीय प्रकोष्ठ के आशीष नेगी ने सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इसीलिए आमजन से सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। डाक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, सफाई कर्मी, रेडियोलॉजिस्ट और लैब तकनीशियन अस्पतालों में उपलब्ध ही नहीं है। इसके बावजूद उत्तराखंड के युवाओं को सेवाओं में नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब जनसमस्याओं के निस्तारण को जनता को एकजुट होना होगा। कहा कि उक्रांद जनता को साथ लेकर आंदोलन की भूमिका में खड़ा रहेगा।
केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी ने कहा कि सरकार की घोषणाएं कागजों तक ही सीमित हैं। योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही है। इसके चलते ही आम लोगों में रोष व्याप्त है। सरकार तो जंगली जानवरों और शराब तस्करों तक को नहीं रोक पा रही है। केंद्रीय महामंत्री वीरू सजवाण ने कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस प्रदेश को लूटने में लगे हैं। कहा कि शराब पर प्रतिबंध न लगने से युवा पीढ़ी खोखली होती जा रही है। उक्रांद इन सवालों पर चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने सरकार पर युवाओं को रोजगार न देना का भी आरोप लगाया। इस दौरान विनायकधार से पेट्रोल पंप, गुनियाला, गोल मार्केट तक रैली निकाली गई।
इस अवसर पर उक्रांद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, केंदीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, केंद्रीय सचिव डॉ सौम्य चौधरी, जयप्रकाश, यदुवीर नेगी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर