गोपेश्वर (चमोली)। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। डाक बंगला परिसर में महासंघ के जिलाध्यक्ष अमित घिल्डियाल की अध्यक्षता में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि 27 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए धरने का कार्यक्रम प्रथम चरण में आयोजित किया गया है। इसके तहत वेतन विसंगति, एसीपी का लाभ देने, 10-16 व 26 वर्ष में समान वेतनमान, जल संस्थान व पेयजल निगम का एकीकरण/राज्यकरण सेट एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति, राज्य में डाइट की नियुक्तियों को कनिष्ट से वरिष्ठ पदों को प्रमोशन से भरे जाने की मांग उठाई गई। कहा कि इन समस्याओं का समाधान न होने पर आगे आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत 23 फरवरी को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान शाखा अध्यक्ष शालिनी रावत, विपिन नौटियाल आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इसमें सभी मांगों के निस्तारण का आग्रह किया गया है।

More Stories
राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार