यमकेश्वर/कोटद्वार/पौड़ी : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड यमकेश्वर के पाटा गांव में परिवहन विभाग की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में 06 शिकायतें दर्ज हुई। एआरटीओ कोटद्वार शशि दुबे की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने, पेयजल, मोटर मार्ग का निर्माण एवं सुधारीकरण, विद्युत विभाग से संबंधित सहित अन्य समस्याएं रखी।
चौपाल में एआरटीओ शशि दुबे ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए संबंधित विभागों को भेजी। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण हो जाने पर उसकी आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। पेयजल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या अधिक रहती है वहां टैंकरों के माध्यम से पानी भेजा जाएगा। इसके बाद एआरटीओ ने गांव में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। विभागों के अधिकारियों ने कहा कि संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।


More Stories
रिस्पना तट से सुरक्षित जीवन की ओर, 114 परिवारों को सुरक्षित आवास में स्थानांतरित करने की पहल; सुरक्षा, संवेदना और सतत विकास का संगम
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां