बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना कर जिले के अन्य स्कूलों को भी प्रेरणा लेने का आवह्न किया। तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सोन को बागेश्वर और गरुड़ में भी इस प्रकार के विद्यालय संचालन के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट पहुंचे जिलाधिकारी ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की। तथा उनका शैक्षिक और बौद्धिक क्षमता का आकलन करते हुए विद्यार्थियों से कई सवाल पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरू के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि गुरू ही शिष्य की नैय्या पार लगा सकते है। विद्यार्था मेहनत और लगन से लक्ष्य को साथ लेकर शिक्षा हासिल करें तो मुकाम पाने में कठिनाई नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने बच्चों से सीधा संवाद किया। विद्यालय के बेहतर प्रबंधन के लिए जिलाधिकारी में प्रधानाचार्य केडी शर्मा के प्रयासों की सराहना की। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय से सीख लेते हुए बागेश्वर व गरुड़ विकास खंडों में भी इसी मॉडल के अनुरूप अन्य विद्यालयों को विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन भी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार