- काबीना मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गढ़वाल सभा के लिए स्वीकृत किये 1.50 करोड़।
- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
देहरादून: उत्तराखंड सरकार में मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में गढ़वाल सभा के भवन निर्माण हेतु 01.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मंगलवार को सचिवालय में काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें मसूरी गढ़वाल सभा के भवन निर्माण हेतु 01.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के बाबत पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री का गढ़वाल सभा प्रबंधन एवं मसूरी की जनता की ओर से भी उनका आभार प्रकट किया। विदित हो कि 02 सितम्बर को मसूरी गोलीकाण्ड की बरसी के अवसर पर मसूरी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल सभा भवन के निर्माण की घोषणा की थी।
More Stories
उत्तरकाशी के ओडगांव में अनियमितताओं की खबरों का मंत्री गणेश जोशी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
भाजपा नेता धर्मवीर सिंह गुसाईं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य
ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त करने हेतु ग्राम्य विकास विभाग की अनूठी पहल, ‘गुल्लक’ कार्यक्रम का किया आयोजन