पाबौ/पौड़ी : जनपद के पाबौ में नयार नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव कुछ दूरी पर तलाश लिया। कल रविवार की शाम सहानपुर जनपद बिजनौर निवासी हरविंदर सिंह उम्र 21 वर्ष अपने दोस्तों के साथ नयार नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान युवक अचानक पानी के गहराई में डूबने लगा। इस दौरान उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन उसे न बचा सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार मृतक पाबौ में एक दुकान में मोटर मैकेनिक का काम करता था।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक