डामटा (उत्तरकाशी) : यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास डामटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। परचून सामान से लदी पिकअप यूटिलिटी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
वाहन मोरी की ओर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
नौगांव चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने तीनों मौतों की पुष्टि की है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..