चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर सोनला के समीप एक तीर्थयात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिससे वाहन में मौजूद 5 तीर्थयात्री चोटिल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जहां तीर्थयात्रियों का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बदरीनाथ की यात्रा पर आए राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन सुबह करीब 4 बजे सोनला के समीप अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन के लॉक होने से वाहन में बैठे सभी 5 तीर्थयात्री फंस गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी लंगासू की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी तीर्थयात्रियों को वाहन से सकुशल रेस्क्यू कर 108 वाहन की मदद से उप जिला चिकित्साल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की स्थिति सामान्य बताई है।
तीर्थयात्रियों की सूची:-
1-सुनील सेठ (45) पुत्र सूरज सेठ ग्राम घाटोल थाना खमेरा जिला बांसवाड़ा राजस्थान।
2-मीनाक्षी सेठ (45) पत्नी सुनील सेठ पता उपरोक्त।
3-चिंयानसी सेठ (22) पुत्री सुनील सेठ , निवासी उपरोक्त।
4-शुभ सेठ (18) पुत्र सुनील सेठ, निवासी उपरोक्त
5-नाकोडा (58) पुत्र नाकू गांगजी, (चालक) निवासी उपरोक्त

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम