उत्तरकाशी : जनपद में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत वाडिया के हाई स्कूल राना में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 890 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों के माध्यम से 568 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। राजस्व, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, आयुष सहित अन्य विभागों ने मौके पर सेवाएं प्रदान कीं। 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 15 का निस्तारण मौके पर किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना