हरिद्वार : जयराम आश्रम, हरिद्वार में श्री ब्रह्मामाधवगौडेश्वर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सहभागिता करते हुए कथावाचक परम पूज्य श्री गौर दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह दिव्य कथा आयोजन 1 जून से 6 जून 2025 तक प्रतिदिन भक्ति भाव से सम्पन्न होगा। इस दौरान भक्तों को श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथाओं का रसपान करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, भक्ति एवं चेतना का संचार करते हैं। भागवत कथा मात्र धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली अमूल्य प्रेरणा है।


More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम