देहरादून : सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होली मिलन समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी करीब साढ़े तीन घंटे तक होल्यारों से घिरे रहे, मुख्यमंत्री ने हर किसी से आत्मीय भेंट कर होली की खुशियां बांटी। होली मिलन समारोह के लिए प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों से भी लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, राजनीति, शासन, प्रशासन, समाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के साथ ही, कर्मचारी, मीडिया कर्मी और आम लोगों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर उन्हें होली की शुभकानाएं दी। इसमें युवाओं और माताओं- बहनों की भी अच्छी खासी संख्या थी। सभी ने मुख्यमंत्री को रंग लगाते हुए, उन्हें होली की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब साढे तीन घंटे तक खडे खडे हर किसी से मिलते रहे। देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास, होली की उमंग में डूबा रहा। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता के साथ होली खेली।


More Stories
सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान