- श्रीकोट स्थित अलकनंदा नदी में कर रहे थे अवैध रूप से खनन
पौड़ी : रविवार सायं को अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल और जिला खान अधिकारी राहुल नेगी ने श्रीकोट स्थित अलकनंदा नदी में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने एक जेसीबी व एक पोकलेन मशीन को सीज किया गया, जबकि एक ट्रक वाहन को भी अवैध खनन करने पर सीज कर दिया गया।
जिला खान अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण करने के दौरान अलकनंदा नदी में खनन कर रहे वाहन स्वामियों से जब खनन की अनुमति मांगी गई तो उनके द्वारा अनुमति से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए गए, जिन्हें मौके पर ही सीज किया गया, इसके अलावा एक ट्रक वाहन संचालक द्वारा भी अवैध रूप से खनन करते हुए पकड़ा गया। उनके द्वारा भी अनुमति संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाने पर सीज किया गया, उन्हें सख्त हिदायत भी दी गई। खान अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से खनन करने पर संबंधित वाहन स्वामियों पर लगभग 07 लाख 31 हजार की वसूली की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के अंतर्गत कोई भी अवैध खनन करते हुए पाए जाते हैं तो उनपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मौके पर तहसीलदार श्रीनगर धीरज सिंह राणा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा; प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी
देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं
आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना कार्य प्रगति का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण; मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप परियोजना से जाम में आएगी कमी और शहर की यातायात व्यवस्था होगी अधिक सुगम एवं सुरक्षित