देहरादून: देहरादून के इंद्रानगर, सीमाद्वार निवासी 84 वर्षीय विजय मेहरा की वर्षों की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई है। उन्होंने एक खास श्स्मार्ट कैलेंडरश् तैयार किया है, जो पिछले और आने वाले 400 वर्षों (कुल 800 वर्षों) की पूरी जानकारी देता है। इस अनोखे कैलेंडर को अब कॉपीराइट (कानूनी संरक्षण) मिल गया है, जिससे हर साल नया कैलेंडर बदलने की जरूरत खत्म हो जाएगी।
84 साल के बुजुर्ग विजय मेहरा ने बताया कि इस कैलेंडर को बनाने में उन्हें लगभग दो साल का समय लगा। साल 2020 में इसे पूरा किया गया था और पांच साल के लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें इसका कानूनी अधिकार प्राप्त हो गया है। यह कैलेंडर ए-3 साइज की चार शीट्स को जोड़कर बनाया गया है, जो बेहद सरल और उपयोगी है।
उन्होंने कहा कि हर साल महीनों में तारीखें और दिन कुछ अंतराल के बाद फिर से उसी क्रम में दोहराते हैं। इस पैटर्न का गहन अध्ययन करके मैंने विभिन्न वर्षों को क्रमबद्ध तरीके से जोड़ा है। इससे कोई भी व्यक्ति पिछले 400 वर्षों या भविष्य के 400 वर्षों में किसी भी साल का कैलेंडर आसानी से देख सकता है।
विजय मेहरा पेशे से इंजीनियर हैं। साल 2001 में वे पंजाब के भटिंडा स्थित नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने देहरादून के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट के रूप में 18 वर्षों तक सेवाएं दीं। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि एक उपयोगी आविष्कार के रूप में लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

More Stories
MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान