कोटद्वार : गढ़वाल रायफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन में कल 5 अक्टूबर को होने वाले शहीद सम्मान समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से SSP पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर सभी वाहनों की चैंकिंग की जा रही है। इस VVIP ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा कोटद्वार डिपो की एक रोडवेज बस चालक को लैंसडौन रोड पर रोककर चेक किया गया तो वह नशे की हालत में प्रतीत हुआ। जिसके बाद वाहन को लैन्सडाऊन से दुगड्डा के बीच ही रुकवाकर एल्कोमीटर मशीन से उसका परीक्षण किया गया, परीक्षण में चालक को शराब पीकर वाहन संचालन करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर चालक को कोतवाली लैंसडौन लाया गया और वाहन को सीज करने की कार्यवाही की गयी। साथ ही बस में सवार यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्य वाहनो से भेजा गया।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक