पौड़ी : अपर निदेशक पशुपालन विभाग गढ़वाल मण्डल डॉ. भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी ने 18 मार्च को पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह अपर निदेशक मुख्यालय देहरादून में कार्यरत थे।
पूर्व में अपर निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. रमेश सिंह नितवाल का स्थानान्तरण अपर निदेशक पशुपालन विभाग कुमाँऊ मण्डल हल्द्वानी में हो गया है। उनके स्थानान्तरण के बाद डॉ. भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी ने अपर निदेशक गढ़वाल मण्डल का पदभार ग्रहण कर लिया है। अपर निदेशक पशुपालन डॉ. भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी ने सभी अधिकारियों से पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों हेतु चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य प्राथमिकता यही रहेगी कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाएगा। उन्होंने पशुपालन के समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान दें। इस दौरान उनके मंडल मुख्यालय पहुंचने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, परियोजना निदेशक, लघु पशु विकास डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट, राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी ने स्वागत किया।



More Stories
SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास