देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक बयान खूब चर्चा में रहा, जिसमें उस वीडियो में वो पहाड़ के लोगों को कुछ कहते नज़र आए और मामले ने इतना तूल पकड़ा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस समेत अन्य दलों और संगठनों ने उनके पुतले फूंके और पहाड़ी विरोधी कहा। इसको लेकर संसदीय कार्यमंत्री ऋषिकेश में मां गंगा के चरणों में पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
मीडिया से बात करते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि, वो दुष्प्रचार करना छोड़े तो सही, वो उनके चरणों में भी माफी मांगने को तैयार है। वो और उनकी सरकार सिर्फ विकास के कार्यों की बात करते है, विपक्ष के लोग समाज को बांटने की बात कर रहे है। उन्होंने राज्य आंदोलन को याद करते हुए कहा कि, उन्होंने राज्य आंदोलन के समय बहुत कष्ट सहे है। राज्य आंदोलन के समय पुलिस के द्वारा उनको पीटा गया, जिसका फोटो भी उन्होंने मीडिया को दिखाया।

More Stories
देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू