चम्पावत : पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति ने सीएलजी सदस्यों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें सदस्यों ने अपने फीडबैक, सुझाव और शिकायतें साझा कीं। इन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए, पुलिस अधीक्षक ने टनकपुर और बनबसा में नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने के लिए एक स्पेशल टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है।
एसपी अजय गणपति ने बताया कि यह स्पेशल टीम क्षेत्राधिकारी टनकपुर के नेतृत्व में कार्य करेगी और उनके साथ रहते हुए नशे के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर या अन्य गोपनीय जानकारी प्राप्त होने पर संदिग्ध स्थानों पर दबिश/चैकिंग करेगी। इस टीम द्वारा टनकपुर और बनबसा में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एक माह का विशेष अभियान 11 दिसंबर 2025 से चलाया जाएगा।
इस अभियान के दौरान, स्पेशल टीम नशेड़ी, शराबी, हुड़दंगीयों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाएगी और संदिग्ध स्थानों पर दबिश देगी/छापेमारी करेगी। अराजक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार पुलिस एक्ट में चालान तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह टीम रूटीन कार्य/सूचना संकलन/अन्य दैनिक कार्य नहीं करेगी, बल्कि नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति