कोटद्वार : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई, इस दौरान अतिक्रमणकारी द्वारा प्रशासन की टीम चारदीवारी में कैद करने का प्रयास किया गया। उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी ने बताया कि निम्बूचौड़ में उमेश नौटियाल नाम के व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिसकी संयुक्त रिपोर्ट लोकनिर्माण विभाग और राजस्व विभाग दी जा चुकी है। इस मामले में सहायक अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा अतिक्रमणकारी उमेश नौटियाल को पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था। कल प्रशासन की टीम मौके पर इस मामले में कार्यवाही करने पहुंची तो बाहर से गेट बंद कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस टीम के पहुंचने पर प्रशासन की टीम को बाहर निकाला गया। फिलहाल राजस्व विभाग द्वारा सरकारी भूमि पर JCB से काम करने वाली JCB को सीज कर तहसील लाते हुए कार्यवाही की गई है।

More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां
स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा, एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें