गोपेश्वर (चमोली)। सती शिरोमणी अनसूया देवी रथ डोली दत्तात्रेय जन्म जयंती मेले के लिए देवरा यात्रा से खल्ला गांव पहुंच गई है। दरअसल दशोली ब्लॉक के खल्ला गांव की अनसूया देवी की रथ डोली 2 अक्टूबर को देवरा यात्रा पर निकली थी। इसके तहत केदारनाथ, कालीमठ, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, गोपीनाथ मंदिर, बदरीनाथ, बसुधारा, भविष्य बद्री, नरसिंह मंदिर, कल्पनाथ मंदिर की यात्रा के बाद दशोली ब्लॉक के भ्रमण पर रही। सोमवार को देव डोली देवलधार गांव से अपने मूल स्थान खल्ला गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने देवडोली की जोरदार आगवानी की। इस दौरान अर्घ लगाकर पूजा अर्चना के बीच देव डोली का जोरदार स्वागत किया गया। मंगलवार को भी देवडोली गांव में ही रहेगी। 3 दिसंबर को देवडोली खल्ला गांव से माता अनसूया मंदिर अनसूया आश्रम पहुंचेगी। दत्तात्रेय जन्म जयंती मेले में प्रतिभाग के बाद देवडोली 4 दिसंबर को अनसूया आश्रम से फिर विभिन्न गांवों के भ्रमण को देवरा यात्रा पर निकल जाएगी। पं. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि 51 वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली अनसूया देवी की रथ डोली के स्वागत सत्कार को लेकर लोग उमड रहे है। इस दौरान लोग देवी का आशीर्वाद भी ले रहे हैं। अनसूया देवी की देवरा यात्रा धियाणियों को मिलने के लिए उनके गांव पहुंच रही है। इसके चलते धियाणियों में उत्साह देखते ही बन रहा है।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी