कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग के गुमखाल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गुलदार तीन वर्षीय बच्चे को उठा ले गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस, वन विभाग और स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। नेपाल मूल के मजदूर गुमखाल-सतपुली सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे हुए हैं और सड़क किनारे टैंट में रह रहे हैं। उसी दौरान रमेश का तीन वर्षीय पुत्र विवेक को गुलदार उठा ले गया। सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान शुरू किया गया। फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है।

More Stories
एसपी रेखा यादव का सख्त एक्शन, PIT NDPS Act के तहत चंपावत में कुख्यात नशा तस्कर निरुद्ध, भेजा गया जिला कारागार अल्मोड़ा
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बेहतर घर, जर्जर आवासों की जगह बनेंगे आधुनिक क्वार्टर
बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें