कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के छात्र संघ एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह पर आयोजित वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय में अध्यन कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वार्षिकोत्सव की बधाई दी और उनको समाज के प्रीति जागरूक भी किया।
उन्होंने अपने संबोधन ने कहा कि यह समय हमें अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूक होने का है और समाज में न जाने कितने से गलत कार्य हो रहे है जिसे हमारी सरकार लगातार रोकने का कार्य करती आ रही है किंतु आज की युवा पीढ़ी के सहयोग से यह सब असंभव है । आज के युवा को सही दिशा में मोड़ कर उसे एक अच्छा डॉक्टर, टीचर या नेता बनाने से पूर्व एक अच्छा इंसान बनाना जरूरी है जिससे वह दूसरों के प्रति अपनी अच्छी मानसिकता रखे और समाज में सभी का सम्मान करे ।
विधानसभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय में अनुशासन और धैर्य के साथ कार्य करने के लिए प्राचार्य विजय प्रसाद अग्रवाल को भी सम्मानित किया उन्होंने कहा कि यदि गुरु अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा दिखाता है तो वह उस विद्यालय और महाविद्यालय के बच्चों में भी नजर आता है । विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया और महाविद्यालय परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र बिष्ट, चंद्र प्रकाश कोठारी, मण्डल अध्यक्ष मनोज पांथरी, डॉ विनय, डॉ रेशमा, अरविंद, आरुषि केष्टवाल, पार्षद कमल नेगी, मनीष भट्ट, विनोद धूलिया, रामेश्वरी देवी, दीपक चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक हो चुके 10 लाख पंजीकरण
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार