कोटद्वार। वार्ड 34 के कण्वाश्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य योजना से स्वीकृत 105.15 लाख की लागत के नलकूप का शिलान्यास किया.वही दुसरी ओर मवाकोट कोटला में भी 118.58 लाख की लागत के नलकूप का शिलान्यास किया. आपको बता दे कि वार्ड नंबर 34 के अधिकांश हिस्से में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी. वार्ड नंबर 34 में बने 56 नंबर नलकूप में जब कभी खराबी आती थी तो क्षेत्र में पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो जाती थी. इसी को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कण्वाश्रम में एक नलकूप की स्वीकृत राज्य योजना से करवाई. जिसका विधिवत भूमि पूजन रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा किया गया. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कण्वाश्रम में बन रहे नलकूप से वार्ड 34, 35, 33 व 40 के अधिकांश हिस्सों में पानी की आपूर्ति होगी.

More Stories
IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ