केदारनाथ धाम : श्री केदारनाथ धाम यात्रा के समापन अवसर कपाट बंद होने के बाद केदारनाथ धाम में आज हक-हकूकधारी पंचगांई समिति उखीमठ द्वारा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय को यात्रा व्यवस्थाओं के व्यापक सुधार तथा तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था किये जाने हेतु सम्मानित किया गया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे सहित बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को यात्रा व्यवस्थाओ में योगदान हेतु अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचगाई समिति उखीमठ अध्यक्ष रघुवीर पुष्पवान, धर्मेंद्र तिवारी संरक्षक राजकुमार तिवारी केदारनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रदीप सेमवाल,अरविंद शुक्ला कुलदीप धर्म्वाण, प्रबल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल; आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सस्पेंड था कांस्टेबल, गैंगस्टर कनेक्शन पर STF ने की थी कार्रवाई
नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक; ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता – डीएम
पेपर लीक पर कैबिनेट का बड़ा फैसला जल्द, कठोर कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों की उलटी गिनती शुरू; अपने निर्णायक, मजबूत व कड़े कदमों के लिए जाने जाते हैं PM मोदी