कोटद्वार। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण पखवाड़ा अभियान पूरे जिले में मनाया जा रहा है । जिसके तहत दुगड़ा ब्लॉक के सभी 220 केंद्रों में गोद भराई का कार्यक्रम मनाया गया है जिसमें गोद भराई और अनप्राशन का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें गांव की सभी बुजुर्ग महिलाएं और बच्चा जच्चा को आशीर्वाद दिया गया साथ ही शुभ मंगल गीत गाए और अच्छे खानपान के बारे में बताया । बाल विकास के परियोजना अधिकारी शिवली ने महिलाओं को अच्छे खानपान, हरी सब्जी, मोटा अनाज, दूध, अंडा भरपुर मात्रा में खाने की सलाह दी । इस अवसर पर मुख्य सेविका संतोषी, वसुंधरा, लक्ष्मी, सुनीता, उषा गोस्वामी, अंबिका, बबीता, कलावती, अनिता सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस – डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय बजट में तीन नए एम्स का ऐलान – डॉ. धन सिंह रावत