ज्योतिर्मठ । विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली के संजीवनी शिखर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने ‘बद्री ध्वज’ (बद्रीनाथ धाम का पवित्र झंडा) चढ़ाकर आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न और सफल संचालन की कामना की। यह पहला अवसर है जब मंदिर समिति द्वारा संजीवनी शिखर पर विधिवत ध्वज चढ़ाया गया है। इस दौरान भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लेते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र के साथ ही यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं और इस ध्वजा रोहण के साथ ही समिति के कर्मचारी अब पूर्ण समर्पित भाव से यात्रा व्यवस्थाओं में जुट जाएंगे। इस धार्मिक आयोजन के दौरान अजय सती और संदीप कपरुंवाण, राकेश नेगी सहित मंदिर समिति के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

More Stories
तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर