बद्रीनाथ धाम : हिमालय की गोद में बसे भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम ने इन दिनों सफेद चांदी जैसी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद धाम का नजारा बेहद खूबसूरत और मनमोहक हो गया है। मंदिर परिसर से लेकर पूरे धाम में इस समय तीन से चार फीट तक बर्फ जमी हुई है। विशेष रूप से नीलकंठ पर्वत और नर-नारायण पर्वत धूप खिलते ही चांदी के समान चमक रहे हैं। प्रकृति के इस अद्भुत श्रृंगार ने बद्रीनाथ धाम की आभा में चार चांद लगा दिए हैं, जिसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध है।

More Stories
तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर