उधमसिंह नगर : बाजपुर में हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित रोडवेज स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज स्टेशन के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। बाजपुर में बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान कोहरे के कारण एक कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे में शीशपाल (29) निवासी महुआडाबरा जसपुर, सुमति शर्मा (33) संजय उर्फ काले (42), कपिल (29) निवासी काशीपुर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद काशीपुर रेफर कर दिया गया है।

More Stories
डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या