मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज तड़के ठाणे से पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अब कई नए खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि पहले आरोपी ने कई बार नाम बदले थे। गिरफ्तार करने के बाद बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है।
वहीं, पुलिस को शक है कि वो बांग्लादेशी नागरिक है, क्योंकि उसके पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं मिला है। मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा, ’16 जनवरी को रात 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं।
DCP दीक्षित गेडाम ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। अभी उसने अपना वर्तमान नाम विजय दास रखा हुआ था। वो 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।’

More Stories
जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले; नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर जांच और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह