देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महालक्ष्मी किट को लेकर एक अहम फैसला लिया गया था। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि पहले सिर्फ बेटियों के जन्म पर ही महालक्ष्मी किट दी जाती थी। लेकिन, अब बेटों के जन्म पर भी महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि हम जल्द ही बेटों के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देंगे जिसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत था। जिसका कि शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप उन्होंने ये फैसला लिया है।

More Stories
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश, “रन फॉर कैंसर अवेयरनेस” में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस – डॉ. धन सिंह रावत