हरिद्वार : भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पूरे जनपद में पूर्ण हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह ने पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जबकि पन्त पार्क में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पन्त जी की मूर्ति पर माल्यार्ण किया तथा एक पेड़ मां के नाम से पौधा रोपाण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त को नमन करते हुए कहा कि पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश भक्त, समाज सेवी तथा कुशल प्रशासक थे। डीएम ने कहा कि पन्त जी का जीवन देश एवं जन सेवा को समर्पित था। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया और दृढ़ निश्चय एवं आत्म विश्वास के साथ देश की सेवा की। इस दौरान अपर मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ.नरेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।






More Stories
केंद्रीय बजट 2026-27 : नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू सरलीकरण, आसान बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर
सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
दीपक तोमर की धमाकेदार बल्लेबाजी से पावर पैंथर्स बनी ट्रियो कप 2026 की चैंपियन