देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में आगामी यात्रा सीजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के साथ-साथ मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण, आवास, पेयजल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा; साथ ही धामों में मोबाइल फोन के उपयोग और रील बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
अध्यक्ष द्विवेदी ने दिवंगत सदस्य श्रीनिवास पोस्ती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया से यात्रा शुरू होगी, जिसके तहत श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए ऋषिकेश में पंजीकरण भवन के पास समिति का कार्यालय स्थापित किया जाएगा और आगामी बजट बैठक में यात्री सुविधाओं हेतु विशेष प्रावधान किए जाएंगे। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने तैयारियों को अंतिम चरण में बताया, वहीं अध्यक्ष ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और ऑनलाइन बुकिंग व चिकित्सा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए

More Stories
टिहरी में पयर्टन को नई ऊंचाई देगा लेक फेस्टिवल, 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित होगा टिहरी लेक फेस्टिवल
सूचना आयोग के आदेश की अवहेलना पर आयुक्त दलीप सिंह कुंवर का सख्त रुख, कोटद्वार के तीन तत्कालीन SDM को कारण बताओ नोटिस
दिल्ली से देहरादून तक एक सूत्र : धामी की कार्यकुशलता और मोदी का विश्वास बना उत्तराखंड की ताकत