देहरादून : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी के कारगी चौक देहरादून स्थित मंदिर समिति के यात्री विश्राम गृह तथा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा विश्राम गृह में सीसीटीवी कैमरे तथा वाई-फाई लगाने के निर्देश दिये इससे पहले उन्होंने विश्राम गृह परिसर स्थित मां चंद्रबदनी मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी अध्यक्ष ने विश्राम गृह में उचित अतिथि सत्कार,बेहतर प्रबंधन व्यवस्था, कमरों के समुचित रख रखाव, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था, विश्राम गृह सौन्दर्यीकरण आदि हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित प्रबंधक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा को लेकर एक्शन मोड में डीएम गौरव कुमार, सड़क सुरक्षा से लेकर गैस संकट तक व्यवस्थाओं पर फोकस
शिवांगी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न
समाज को जागरूक करने में स्वयं सेवकों की भूमिका अहम