विकासनगर : उत्तराखंड में आए दिन कोई ना कोई हादसे की खबर सामने आ ही जाती है। इन हादसों में लोगों की मौतें हो जाती हैं। कई लोग जीवनभर के लिए अपंग भी हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना त्यूणी में कथियान-डांगुठा मोटर मार्ग पर हुई है। जानकारी के अनुसार यहां बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन, दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान त्यूणी तहसील क्षेत्र के ऐठान गांव निवासी जयेंद्र सिंह पुत्र चंदराम (48) और हुकम सिंह (46) पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
More Stories
एसजीआरआरयू खेलोत्सव : योगिक साइंस की क्रिकेट में खिताबी जीत, मैन ऑफ दि मैच चुने गए देवराज
ट्रैफिक रूल वायलेशन पर एसएसपी का सख्त रुख, नियमों का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान
एक्शन मोड में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, 25 बीघा अवैध प्लाटिंग पर बुल्डोजर का कहर जारी