उत्तरकाशी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट के समीप डंडालगांव के पास सोमवार देर शाम एक मैक्स बोलेरो पिकअप (UK07 6105) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

More Stories
सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस