- भैरो सिंह की यादें हुई ताजा! ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर सुनील शेट्टी ने साझा किया दिल छू लेने वाला संदेश
Border 2 Release: वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस बीच, 1997 की मूल ‘बॉर्डर’ में ‘भैरो सिंह’ के किरदार से अमर हुए अभिनेता सुनील शेट्टी काफी भावुक नजर आ रहे हैं। अपने बेटे अहान शेट्टी को उसी विरासत को आगे बढ़ाते देख सुनील शेट्टी ने एक बेहद इमोशनल नोट साझा किया है।
बेटे अहान के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अहान के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे बेटे अहान, आज मुझे तुमसे यह कहना है कि मेरे लिए ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक जिम्मेदारी थी, जिसे मैंने कैमरे बंद होने के बहुत बाद तक निभाया। वर्षों बाद, तुम्हें वर्दी पहने देखना उस पल को फिर से जीवंत करने जैसा है।”
उन्होंने आगे लिखा कि यह वर्दी सिर्फ पुरानी यादें नहीं, बल्कि अनुशासन, बलिदान और साहस की याद दिलाती है। सुनील के मुताबिक, “यह फिल्म सिर्फ युद्ध या गौरव के बारे में नहीं है, बल्कि यह हमें याद दिलाती है कि शांति क्यों जरूरी है।”
जब जेपी दत्ता के डर से ठुकरा दी थी ‘बॉर्डर’
आज ‘बॉर्डर’ और ‘भैरो सिंह’ एक-दूसरे के पूरक माने जाते हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब सुनील शेट्टी इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। अभिनेता ने खुद खुलासा किया था कि जब उन्हें जेपी दत्ता की इस फिल्म का ऑफर मिला, तो उन्होंने निर्माता का नाम सुनते ही मना करने का मन बना लिया था।
सुनील शेट्टी ने बताया था कि उन्होंने जेपी दत्ता के बारे में सुना था कि वे सेट पर बहुत सख्त हैं और गुस्से में कुछ भी कह देते हैं। उन्हें लगा था कि उनकी और दत्ता साहब की पटरी नहीं बैठ पाएगी। हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्म के लिए ‘हां’ कहा और आज वह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास का एक गौरवशाली हिस्सा है।
राष्ट्र के हृदय में बसती है यह कहानी
सुनील शेट्टी ने अपने संदेश के अंत में एक गहरी बात कही। उन्होंने लिखा, “सीमा वह जगह नहीं है जहां देश समाप्त होता है, बल्कि वह जगह है जहां साहस शुरू होता है। कुछ कहानियां पर्दे पर नहीं रहतीं, वे एक राष्ट्र के हृदय में बस जाती हैं।”
बता दें कि 1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। अब ‘बॉर्डर 2’ के जरिए अहान शेट्टी अपने पिता की उस विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ऐतिहासिक कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा – सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल
IWDC 3.0 ने भारत के अंतर्देशीय जलमार्गों पर हरित गतिशीलता, माल ढुलाई और नदी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को दी मंजूरी
माघ मेले के “स्नान विवाद” से फिर उभरा ज्योतिर्मठ शंकराचार्य विवाद