देहरादून : दून अस्पताल परिसर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार को प्रशासन ने देर रात बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जांच में मजार अवैध पाई गई और मलबे से किसी तरह के अवशेष नहीं मिले। यह कार्रवाई ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता की सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद हुई।
डीएम देहरादून ने मामले की जांच के आदेश दिए थे, जिसके तहत राजस्व, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, दून अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से जांच की। जांच में पाया गया कि मजार सरकारी जमीन पर बनी थी और इसके निर्माण की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। अस्पताल प्रशासन से भी इसकी रिपोर्ट मांगी गई और मजार के खादिम को नोटिस जारी किया गया था।
दून अस्पताल प्रशासन ने पहले भी इस मजार के कारण इलाज में हो रही परेशानियों को लेकर शासन से इसे हटाने की मांग की थी। स्थानीय लोगों में मजार को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं, कोई इसे फकीर की मजार बताता था तो कोई कुछ और। खादिम मरीजों के बीच जाकर अंधविश्वास फैलाने का काम करते थे, जिससे अस्पताल प्रशासन को काफी दिक्कत होती थी।
देर रात प्रशासन ने अस्पताल मार्ग को सील कर पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और दून अस्पताल प्रशासन की संयुक्त टीम ने मजार को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि इस अवैध संरचना से कई लोग अपना कारोबार चला रहे थे।
More Stories
मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ धाम का दौरा, यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल उदियाबाग विकासनगर में लगाया कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 1121 मरीजों ने उठाया लाभ
लक्ष्मणझूला पुलिस ने चलाया वृहद सत्यापन अभियान, मकान ओर रिजॉर्ट मालिकों पर लगाया तीन लाख का जुर्माना