गोपेश्वर (चमोली)। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों और तिमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की फीडबैक ली।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को सीडीओ त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में आकस्मिक अनुभाग, रेडियोलॉजी अनुभाग के साथ ही वार्डों का विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया। सीडीओ ने चिकित्सालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार के पश्चात बेडशीट आवश्यक रुप से बदली जाए। आपदा को देखते हुए चिकित्सालय में बेड की उपलब्धता रखी जाए। उन्होंने चिकित्सालय में बेहतर व्यवस्था रखने को कहा ताकि आने वाले मरीजों को किसी परेशानी का ना करना पड़े। उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत सबको उपचार देने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों और तिमारदारों से फीडबैक भी लिया।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. अनुराग धनिक ने बताया कि चिकित्सालय में मंगलवार को 21 मरीजों को भर्ती किया गया है। जबकि पूर्व से उपचार ले रहे मरीजों सहित वर्तमान में 78 मरीज भर्ती हैं। कहा कि सभी मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
इस मौके पर हॉस्पिटल मैनेजर रणजीत सिंह, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. दीपक नेगी, डॉ. अश्विनी गोस्वामी, डॉ. नेहा, डॉ. अम्ब्रीश, डॉ. पवन पाल एवं चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम