- कुसुम कंडवाल एवं बबीता सिंह ने कहा मिलकर करेंगे मातृशक्ति के अधिकारों की रक्षा
देहरादून : उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून के एक होटल में उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह से शिष्टाचार भेंट की। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए देहरादून पहुंची हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के महिला आयोग की अध्यक्षों ने मातृशक्ति के हित मे किये जा रहे कार्यों पर चर्चा वार्ता करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिये एक दूसरे के साथ विचारों का आदान प्रदान किया। इस अवसर पर कुसुम कण्डवाल द्वारा राज्यों में महिला नीति व स्पा सेन्टर की गाइडलाइन को तैयार किए जाने के विषय एवं महिला अधिकारों की रक्षा के लिए समन्वय बनाते हुए दोनों राज्यों को साथ मिलकर काम करने की बात कही गई।
वहीं उत्तर प्रदेश आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उनके प्रदेश में देवभूमि की माइग्रेटेड या विवाहित महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं उनको किसी भी प्रकार का न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह को उत्तराखण्ड की लोक कला ऐपण का चित्र व बाबा श्री बदरीनाथ जी के मंदिर की प्रतिमा भेंट की गयी।



More Stories
मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद सार्वजनिक, 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे-आपत्तियां; जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया ड्राफ्ट रोल, त्रुटियों पर तत्काल सुझाव देने की अपील
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान; जिलाधिकारी ने स्वीकृत की पहली दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता
मतदाता सूची में नाम सत्यापन एवं संशोधन के लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान