गोपेश्वर/देवाल (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा की ओर से चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर, देवाल, पोखरी समेत अनेक स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाते शहर और नगर क्षेत्र में यात्रा निकाली गई। गोपेश्वर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, दीपक भट्ट, कुलदीप वर्मा, महेंद्र राणा, हर्षवर्धन आदि मौजूद थे, वहीं दूसरी ओर देवाल में क्षेत्र पंचायत सदस्य जशवंत सिंह कुंवर, भाजपा के वरिष्ट नेता पुष्कर फर्स्वाण, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, गोपाल दत्त, महामंत्री युगराज सिंह बसेड़ा आदि मौजूद थे।
More Stories
सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने की सरस केंद्रों की गहन समीक्षा, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम
डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, 57 शिकायतें दर्ज, 18 का मौके पर हुआ निस्तारण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
पर्यटन को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश, उत्तराखंड में हर साल होगी हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन