चमोली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। चमोली जनपद से पार्टी के प्रति समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने से जनपद का राजनीतिक कद और मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर कर्मकार कल्याण बोर्ड (उत्तराखंड सरकार) के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए इसे चमोली जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
कृष्णमणि थपलियाल ने विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी तथा युवा मोर्चा के गढ़वाल संयोजक भगवती मेदूली को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज आउटरीच के प्रदेश सह-संयोजक दीपक रतूड़ी, युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री कामिनी टमटा, खेल सह-संयोजक विकेश डिमरी, किसान मोर्चा के गढ़वाल संयोजक दिनेश गौड़ और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चमोली के इन योग्य और अनुभवी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से न केवल जनपद बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि इन ऊर्जावान पदाधिकारियों के नेतृत्व में भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक दर्ज करेगी।
इधर, भाजपा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह वर्तवाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, जोशीमठ नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती, महामंत्री समीर डिमरी, महिला मोर्चा की ज्योति मैठाणी, लक्ष्मी शाह एवं अंजू फरस्वार्ण सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

More Stories
MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान