चंपावत : जिले के लोहाघाट क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास मटियानी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है. बताया जा रहा है कि सैलाब की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. दो लोग घायल हो गए हैं.
SDM लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक के मटियानी में बादल फट गया था, जिस कारण इलाके में लैंडस्लाइड हुआ. पहले सूचना मिली थी कि लैंडस्लाइड की चपेट में पांच लोग आए है, लेकिन बाद में पता चला कि दो बच्चों पहले ही कही सुरक्षित स्थान पर चल गए थे.
दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था. दोनों को हल्की चोटें ही आई हैं. एक महिला का कुछ पता नहीं चल पा रहा था, लेकिन शाम तक महिला का शव भी मिल गया. मृतक महिला की शिनाख्त 60 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है.
SDM लोहाघाट रिंकु बिष्ट के मुताबिक ढोरजा में भी गौशाला की दीवार ढह गई थी. दीवार के नीचे आने से माधवी देवी (55) पत्नी पीतांबर भट्ट की मौत हो गई. एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने फोन पर ये जानकारी को दी है.
दो मंजिला धर्मशाला गिरी: इसके अलावा भारी बारिश के कारण चंपावत जिले के भिंगराडा में भी दो मंजिला धर्मशाला भारी बारिश में ढह कर खाई में गिर गई. राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
इसके अलावा आमोडी डिग्री कॉलेज भी पूरी तरह से कोइराला नदी की चपेट गया. इस इलाके में करीब 6 मकान भूस्खलन की वजह से जमींदोज हो गए हैं. भारी बारिश के चलते कई गांव में बिजली पानी की सप्लाई भी पूरी तरह से ठप्प है.
वहीं, टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर कई जगह पर टूटा हुआ है. यहां पर करीब 30 मीटर रास्ता बह गया है. जिसके कारण यात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं. जिनको निकालने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं.

More Stories
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश, “रन फॉर कैंसर अवेयरनेस” में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस – डॉ. धन सिंह रावत