गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते जंगली जानवरओं के आंतक को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों व आंगनवाडी केंद्रों को खोलने तथा बंद करने के समय में परिवर्तन किया है।
जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को आदेश जारी किया है कि जनपद के अंतर्गत संचालित सभी राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों का संचालन प्रातः 10 बजे से सांय तीन बजे तक तथा आंगनवाडी केंद्रों का संचालन 10 बजे से एक बजे तक किया जाएगा।


More Stories
MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान