उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के सुगम और सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर यातायात नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर से हर्षिल तक तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक बड़े वाहनों के लिए गेट सिस्टम लागू किया है। उक्त स्थानों पर सड़क मार्ग संकरे होने के कारण बड़े वाहनों के दोनों ओर से आने पर जाम लगने की ज्यादा सम्भावना रहती थी। जिसको देखते हुए प्रशासन ने इस बार यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने का प्रयास किया है। गेट सिस्टम के तहत निर्धारित समयावधि में बारी-बारी से दोनों छोर से बड़े वाहनों को छोड़ा जाएगा,जिससे जाम और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सकेगा। छोटे चार पहिया वाहनों का इन मार्गों पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रहेगा।

More Stories
फर्जी हॉलमार्क लगाकर सोने के गहनों में धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लेजर हॉलमार्क मशीन और कंप्यूटर उपकरण बरामद, पुलिस ने 02 को किया गिरफ्तार
अब सिर्फ ‘प्रॉम्प्ट’ से बनेंगे पूरे ऐप : Google AI Studio में बड़ा अपडेट, मिनटों में तैयार होंगे इंटरैक्टिव और मल्टीप्लेयर ऐप
देहरादून नगर निगम सख्त : पालतू श्वान पॉलिसी 2025 लागू, बंदरों व आवारा पशुओं पर कार्रवाई तेज